फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मामूली विवाद में फायरिंग, जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। मलवा गांव में सोमवार रात भूसा बनाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से फायर कर दिया। वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवा गांव में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जयसिंहपुर के हमजाबाद निवासी मोहित यादव व रमाकांत यादव के बीच खेत से भूसा बनाने के विवाद में कहासुनी हुई। मोहित यादव का आरोप है कि पराली का भूसा बनाने की बात पर उनकी रमाकांत यादव से कहासुनी हुई। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रंजिश में रात करीब 10 बजे रमाकांत यादव अपने दो साथी जयसिंहपुर के मैधन गांव निवासी आदर्श पांडेय व धरसौली निवासी आदित्य सिंह के साथ मलवा गांव पहुंचे। आरोपियों ने मोहित यादव पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, तीनों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से असलहे से फायर कर दिया। मोहित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें