फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नो वेंडिंग जोन में दुकानें, जाम से लोग परेशान

Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुुर। शहर के कोतवाली नगर से बस स्टेशन जाने वाली सड़क की पटरियों पर नो वेंडिंग जोन में पथ विक्रेता दुकानें संचालित कर रहे हैं। इससे यहां पर अक्सर जाम की नौबत आ जाती है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पालिका और यातायात पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली नगर के ठीक सामने ही तहसील स्थित है। यहां से बस स्टेशन जाने वाले रास्ते की दोनों पटरियों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। इसे नगर पालिका ने नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। इसके बाद भी सड़क की पटरियों पर ठेलेे वाले भी अपनी दुकानें सजाते हैं। इस वजह से सड़क का दायरा सीमित हो गया है।
भीड़ बढ़ने पर यहां अक्सर जाम लगता है। इस मार्ग से गोलाघाट, अमहट, मेडिकल कॉलेज, कुड़वार समेत अन्य स्थानों के लोग आवागमन करते हैं। इस रास्ते पर बस स्टेशन, कोतवाली नगर, मेडिकल कॉलेज, तहसील होने की वजह से लोगों की खासी भीड़ भी लगी रहती है। इस मार्ग पर यातायात की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हैं। इसी मार्ग पर यातायात पुलिस का बूथ भी बना है। दिनभर रुक रुक कर जाम लगता रहता है। इससे लोगोें को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


जल्द चलेगा अभियान
होली के पर्व की वजह से अभियान में विलंब हुुआ है। जल्द ही पुलिस व प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें