फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई से प्रेरित दुकानदारों ने लिया पान मसाला की दुकान बंद करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी रविवार को गांधी संकल्प पद यात्रा की कस्बे के रामलीला मैदान से शुरुआत की। कई स्थानों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद के अभियान से प्रेरित दुकानदारों ने पान मसाला की बिक्री बंद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार/वस्त्र मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी रविवार को दोपहर जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचीं। चौराहे से वे सीधे रेलवे स्टेशन निहालगढ़ पहुंची।
उन्होंने स्टेशन के बाहर स्थित मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। उनके साथ मौजूद लोगों ने भी साफ-सफाई कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गंदगी में पान मसाला के पाउच बड़ी मात्रा में थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ादान रखने को कहा। सांसद के सफाई अभियान से दुकानदार भी प्रेरित हुए। दुकानदार अशोक बाजपेयी ने पान मसाले की दुकान बंद कर देने का संकल्प लिया।
कहा कि न पान मसाला बेचेंगे और न ही कूड़ा होगा। कुछ अन्य दुकानदारों ने भी यह संकल्प दोहराया। यहां से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री पूरे शोहरत स्थित मंदिर और डोमाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं।
वहां उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही अधिकारियों को विद्यालय को कायाकल्प योजना में चयनित कराए जाने का निर्देश दिया। बूबूपुर स्थित बाबा हरिदास की कुटिया के लिए एक सोलर लाइट ग्रामीणों की मांग पर लगाए जाने का आश्वासन दिया।
डोमाडीह में महमदपुर निवासी दिव्यांग राधा ने मंत्री से ट्राईसाइकिल की जरूरत बताई। स्मृति इरानी ने सीडीओ से वार्ता करके तत्काल ट्राईसाइकिल दिलाए जाने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने राधा के बालों में फूल लगाकर उसका सम्मान किया। यहां से स्मृति का काफिला कटेहटी, रानीगंज, अलीनगर, थौरी के रास्ते हलियापुर पहुंचा।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गांधी संकल्प पद यात्रा के दौरान डेहरियावां के सूरज मिश्रा की चाय की दुकान पर लोगों के साथ चाय पी और क्षेत्र के विकास के विषय में चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की गांधी संकल्प पद यात्रा रविवार को जगदीशपुर के रामलीला मैदान से शुरू होकर हलियापुर के डेहरियावां के रास्ते भवानीगढ़ में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें