फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान विचारधारा वाले  दलों संग बनाएंगे सरकार -शिवपाल

Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मंत्री ने हवन में की शिरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बुधवार को मऊ गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि वैसे तो सपा को किसी के साथ सरकार बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि ऐसी नौबत आती है तो लोहिया व चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित दलों को साथ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


  पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार दोपहर करीब 11:50 बजे स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समाप्त होने के उपरांत होने वाले हवन में शामिल होने के लिए मऊ गांव पहुंचे। यहां शिवपाल ने विधायक व उनके परिवारीजनों और कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ हवन में हिस्सा लिया। शिवपाल ने विधानसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन के सवालों को पूरी तरह खारिज किया।

कहा, सपा की सरकार ने बीते चार वर्षों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों व वर्गों का समुचित विकास किया है। उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। बावजूद इसके यदि चुनाव बाद सरकार बनाने में कोई मुश्किल आती है तो लोहिया और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित दलों को साथ लेकर सांप्रदायिक शक्तियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि सरकार सूखे और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर चुकी है। उन्होंने जिले के तकरीबन सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करने का दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार अमेठी में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें