फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 400 मीटर दौड़ में शिवांश व अंशू अव्वल

Mon, 18 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का जनपदीय खेलकूद समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिशु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शिवांश मिश्र व अंशू गुप्ता प्रथम रहे।
विज्ञापन



बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया में हुई प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शिवांश मिश्र व अंशू गुप्ता प्रथम, सचिन, पलक पाल व गुड़िया दूसरे और दिव्यांश सरोज तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में शिवांश मिश्र व काजल विंदु प्रथम रहे।


रिले रेस में मायंग व कादीपुर खुर्द की टीम प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद में बालचंद व निधि यादव ने प्रथम स्थान पाया। वहीं बाल वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अखिल यादव व अंशू पाल प्रथम रहे। 600 मीटर दौड़ में यतिन चौहान व वैष्णवी शुक्ल ने बाजी मारी।
विज्ञापन



चक्का फेंक व गोला फेंक में ऋषिकेश यादव, अनिल यादव व साध्वी गौड़ तथा अनामिका ने प्रथम स्थान बनाया। कबड्डी में मुड़िला, खो-खो में तेरयें चौकिया की टीमें जीतीं। बैडमिंटन में दिव्यांश यादव व लवली ने प्रथम स्थान हासिल किया। संभाग निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने प्रधानाचार्यों व आचार्यों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस दौरान आयोजक प्रधानाचार्य सुधाकर दत्त मिश्र व प्रबंधक रमाकांत बरनवाल, नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, ब्लाक प्रमुख डाॅ. श्रवण कुमार मिश्र, जनशिक्षा विकास समिति प्रदेश निरीक्षक राजबहादुर दीक्षित, आरएसएस के विभाग सह संघचालक डाॅ. हृदय राम यादव व जिला मंत्री राम अकबाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें