फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पोस्टर स्पर्धा में शिवानी व कीर्ति अव्वल

Thu, 23 May 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की शिवानी और बीएड प्रथम वर्ष की कीर्ति गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष के संदीप कुमार और अनुराधा यादव संयुक्त रूप से द्वितीय और आभा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शांतिलता कुमारी एवं डॉ. संतोष अंश, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह और डॉ. सीमा सिंह शामिल रहीं।

स्लोगन प्रतियोगिता में अंकुर मिश्रा प्रथम, विवेक कुमार निषाद द्वितीय, आस्था तृतीय स्थान पर रही। रश्मि को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिता से समाज में मतदान के लिए सकारात्मक संदेश जाएगा। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की भावना तभी सफल होगी जब अधिकतम मतदान होगा। मतदान को बढ़ाने में शिक्षक की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें