लंभुआ के संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकिया वालीबाल खेलते छात्र।
लंभुआ। संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकिया में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल में शिवम गुप्ता की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में अभय वर्मा की टीम और बालिका वर्ग में अंशिका यादव की टीम ने बाजी मारी। बालक वर्ग रस्साकशी में निर्भय सिंह की टीम और बालिका वर्ग में खुशी मिश्रा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन बालिका वर्ग युगल में आंचल और कोमल ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग युगल में विभव प्रताप सिंह और मो. तैयब विजेता रहे। ऊंची कूद और शाॅट पुट में अभय वर्मा प्रथम स्थान पर रहे। मेंढक दौड़ कल्पना ने जीती। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्रबंधक योगेश प्रताप सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि अमित धवन रहे। इस दौरान हर्ष बहादुर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. अरुण यादव, रणंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद