सम्मान कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ी व अन्य लोग। संवाद
पयागीपुर। रोटरी क्लब की ओर से जेल रोड स्थित एक हॉस्पिटल परिसर में चल रही तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हो गई। रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 90 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला मुकाबला शिवम और अभिषेक के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक रहा। शिवम ने पांच सेटों के कड़े मुकाबले में अभिषेक को लगातार तीन सेट में परास्त कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने डॉ. रवि के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की। मुख्य अतिथि आईएएस कुमार विनीत ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने स्वस्थ रहने और खेल भावना को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
विवेक अग्रवाल ने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रवि त्रिपाठी और डॉ. पूजा शुक्ला की ओर से बनवाए गए हॉल के लिए सराहना की। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद सईद, आरिफ नियाज, नंदिनी त्रिपाठी, सरिता पांडेय, तृप्ति श्रीवास्तव, पूजा, नंदिनी त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सरदार बलदेव सिंह, नीरव पांडेय, संजय केसरवानी, विजय सेठ, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।