फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 3000 मीटर दौड़ में शिवम और संजू ने मारी बाजी

Thu, 07 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पयागीपुर के पास रामेश्वरदास इंटर कॉलेज मैदान में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
पयागीपुर। विश्व एथलेटिक्स दिवस पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को पयागीपुर स्थित रामेश्वर दास इंटर कॉलेज में बालक-बालिका वर्ग की दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाबादीन के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यवीर यादव ने बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ को रवाना करते हुए किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ की प्रतियाेगिता में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय पर सपना व तृतीय स्थान पर पारुल रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग की दौड़ में अंतरिक्ष कसौधन प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय व मोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजू प्रथम, रोहित वर्मा द्वितीय, आकाश बौद्ध को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में प्रतिमा यादव प्रथम, आसमा द्वितीय, प्रतिभा पाल तृतीय पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम प्रथम, अंतरिक्ष कसौधन द्वितीय, रोहित वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर बालिका वर्ग में संजू मिश्रा को प्रथम, शगुन यादव को द्वितीय,पायल को तीसरा स्थान मिला।
गोला फेंक बालक वर्ग में मोनू प्रथम, अवनीश द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में सेजल प्रथम, सपना द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में आर्यवीर प्रथम, रोहित द्वितीय पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रिंसी को प्रथम, लक्ष्मी को द्वितीय स्थान मिला। बालिका वर्ग की भाला फेंक में अंशिका को प्रथम ,रूबी को द्वितीय और पारुल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सभी विजेता खिलाड़ियों को पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं कबड्डी संघ के वरिष्ठ सहसचिव आरबी पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महेश कुमार , राकेश कुमार, निर्णायक राधेश्याम, अवधेश मिश्रा, राजेश कुमार, रामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें