फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परितोष गुप्ता को शिल्पा शेट्टी ने दिया नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 परितोष गुप्ता को सम्मानित करतीं ​शिल्पा शेट्टी। स्रोत- स्वयं 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टेंट और होटल कारोबारी परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ग्रेटर नोएडा में प्रदान किया।
विज्ञापन

अवार्ड समारोह ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित आकार एग्जीबिशन दौरान हुआ। एग्जीबिशन में देशभर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के व्यापारी एकत्र हुए थे। आकार की ब्रांड एंबेसडर शिल्पा शेट्टी ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार दिया। देश में नामांकन के बाद करीब 50 व्यक्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें