फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रात में पाला, दिन में कोहरे का राज

Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार सुबह कोहरे में हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले एक महीने से जारी कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शुक्रवार रात में पाला गिरने के बाद सुबह घना कोहरा छा गया। दोपहर में निकली धूप से राहत मिली। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार खिली धूप के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से लोग चौंक गए। किसानों को पाले की सफेद चादर नजर आई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे से दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें