फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से सहायक शिक्षक पद पर हुआ समायोजन रद्द करने संबंधी आदेश के पांचवें दिन भी शिक्षामित्रों का प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट गेट पर रोड जाम कर दिया।   प्रदर्शन के बाद स्थानीय सांसद के कार्यालय प्रभारी एवं जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि एनसीटीई शिक्षामित्रों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है। जिस तरह उत्तराखंड में शिक्षामित्रों का समायोजन हुआ है उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी होना चाहिए। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ अन्याय हुआ है। जब तक हम अपना अधिकार नहीं हासिल कर लेते संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने स्थानीय सांसद वरुण गांधी के कार्यालय के समक्ष सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद के कार्यालय प्रभारी दयाराम अटल को प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट गेट पर रोड जाम करने के काफी देर बाद आए प्रशासनिक अधिकारियों की शिक्षामित्रों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप यादव, पवन कुमार, केसी मिश्र, विघाधर मिश्र, प्रयागदत्त तिवारी, राजेंद्र मिश्र, रवींद्र प्रताप सिंह, रंजीत कुमार सिंह, जगध्यान यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, सुतीक्ष्ण तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें