फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी निर्वाचित

विज्ञापन
9. सुल्तानपुर में जीत के बाद खुशी जाहिर करते एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव में मंगलवार को तकरीबन एकतरफा मुकाबले में भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए हैं। चुनाव में शैलेंद्र प्रताप सिंह को 2480 व दूसरे स्थान पर रहीं सपा की शिल्पा प्रजापति को 1211 मत मिले हैं। प्रथम वरीयता मतों की गणना में ही वे आधे से अधिक वोट मिलने पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है। नतीजे की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शहर के नगर पालिका के सामुदायिक मिलन केंद्र (बरात घर) में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणना शुरू हुई। इस दौरान डीएम/निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता मौजूद थे। गणना के लिए लगाए गए 14 टेबल पर पहले राउंड में 14 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की गई।
14 मतदान केंद्रों की पहले राउंड में हुई वोटों की गिनती में ही भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति पर बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में हुई 14 मतदान केंद्रों की गणना में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह करीब दोगुने अंतर से आगे हो गए।
विज्ञापन

दोनों राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को 2480 व सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को 1211 मत मिले। प्रथम वरीयता मतों की गणना में ही शैलेंद्र सिंह को कुल मतों के सापेक्ष आधे से अधिक वोट मिलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। नतीजे की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने नारेबाजी करके खुशी का इजहार किया। जीत का प्रमाण पत्र लेकर पार्टी प्रत्याशी के निकलते ही भाजपाइयों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
138 मत किए गए अस्वीकार
विधान परिषद चुनाव में अमेठी-सुल्तानपुर क्षेत्र से 3895 मतदाता बनाए गए थे। चुनाव में कुल मतों के सापेक्ष 3846 वोट पड़े थे। मंगलवार को हुई मतों की गणना के दौरान 138 मतों को अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद 3708 मतों की गणना हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को 2480, सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को 1211, निर्दल इंद्रकुमार शुक्ल को नौ व निर्दल देवीप्रसाद पांडेय को आठ मत मिले। प्रथम वरीयता के मतों में ही भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह को आधे से अधिक मत मिलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया।
गणना को लेकर आसपास लगा रहा मजमा
बरात घर में एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर मंगलवार को सुबह से आसपास क्षेत्र व भाजपा प्रत्याशी के आवास पर लोगों का मजमा लगा रहा। चुनाव नतीजे की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं समेत अन्य समर्थक एमएलसी के आवास पर पहुंच गए। आवास पर समर्थकों व नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें