फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सेंटर दूर बनाए जाने के विरोध में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
26. शहर में प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता। स्रोत-एसएफआई
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह और सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का सेंटर दूर बनाए जाने के विरोध में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के सेंटर को दूर बनाया जाना आयोग और सरकार दोनों की संवेदनहीनता को दर्शाता है। जिला सचिव दुर्गेश यादव ने कहा कि जिले के पुरुष अभ्यर्थियों का सेंटर 450 किमी. दूर बरेली कर दिया गया है। कई छात्र अभी से परीक्षा छोड़ने की बात कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सलिल धुरिया ने कहा कि एग्जाम सेंटर को जिले के सटे जनपदों के आस-पास बनाना चाहिए। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उपाध्यक्ष बलराम गौड़ ने कहा कि हम सरकार और आयोग से यह मांग करते हैं कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के सेंटर को जनपद से 100 किलोमीटर की दूरी तक ही किया जाए। इस मौके पर आदित्य दुबे, शिवम प्रताप, नीरज, कमल कुमार, गौरव यादव, सुभाष, अनिरुद्ध त्रिपाठी, हेमंत राव, आशीष, मो. इम्तियाज, बालकृष्ण समेत अन्य कई छात्र मौजूद रहे।

26. शहर में प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता। स्रोत-एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें