सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी की दुकान में हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर के मुकदमे में बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की तरफ से की जाने वाली बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए सात सितंबर की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज, फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने एक मई 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इय मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। (संवाद)