फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली सात नई एंबुलेंस सेवा

Sun, 29 Nov 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से जिले को मिली सात नई 108 एंबुलेंस सेवा को रविवार की सुबह जिला अस्पताल में डीएम की मौजूदगी में सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर तैनाती स्थल पर रवाना किया। नई तैनाती से ग्रामीण अंचलों के साथ ही दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में जल्द मदद पहुंचेगी।
विज्ञापन



रविवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर में डीएम एसराज लिंगम और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव की मौजूदगी में सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने 108 एंबुलेंस सेवा को हरी झंड़ी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। जिले में अब तक 16 एंबुलेंस सेवा थी, सात नई एंबुलेंस और मिल जाने से इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
विज्ञापन



 सीएमओ ने बताया कि जिले को मिली नई एंबुलेंस को जिला अस्पताल, अमहट, चांदा, कादीपुर, दोस्तपुर, कूरेभार और अलीगंज के पास तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें