फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के घर से सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उमरा गांव में सोमवार की रात छत के जीने से कमरे में पहुंचे चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से सात लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक देव नारायण सिंह के घर में सोमवार की रात चोर छत के जीने का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने लॉकर को खोलकर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर देव नारायण सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ अरशद खान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने स्पॉट से नमूना एकत्र किया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें