फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें पत्नी व चार साल की पुत्री समेत राजस्थान से आया एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मिले सात लोगों में छह परदेसी ही हैं। सात केस मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। प्रशासन ने घर पहुंचने वाले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। राजस्व व स्वास्थ्य टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील क्षेत्र के गौतमपुर सरैया गांव में मुंबई से कार से 16 मई को गांव पहुंचे एक प्रौढ़ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 25 मई को पहले इन्हें जिला अस्पताल फिर 26 मई को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में हुई जांच में प्रौढ़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दोस्तपुर टाउन एरिया निवासी करीब 82 वर्षीय एक बुजुर्ग को हृदय रोग की दिक्कत को देखते हुए परिवार वालों ने लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लखनऊ में हुई जांच में बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

चार मई को इलाहाबाद व जौनपुर होते हुए ट्रक व टेंपों से अखंडनगर के गिधौना अपने गांव पत्नी व चार वर्षीय पुत्री के साथ पहुंचा एक युवक 14 दिन होम क्वारंटीन में रहा। संदिग्ध होने पर फरीदीपुर शेल्टर होम लाकर कराई गई सैंपलिंग में शुक्रवार को तीनों पॉजिटिव पाए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अखंडनगर के ही मीरपुर प्रतापपुर निवासी एक 62 वर्षीय वृद्ध भी मुंबई से जौनपुर के रास्ते ट्रक से अपने गांव 16 मई को पहुंचा था। संदिग्ध होने पर 25 मई को कराई गई सैंपलिंग में वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। मुम्बई से लौटा एक अन्य व्यक्ति भी शनिवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला। सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर डीएम सी. इंदुमती ने गांव पहुंचने वाले मरीजों के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गांव की सीमाएं सील करके आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है।
आवश्यक सामग्री आपूर्ति के लिए डीएम ने संबंधित गांवों का सर्वे करने का निर्देश राजस्व टीम को दिया है। स्वास्थ्य टीम मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। गांव को सैनिटाइज कराने का भी निर्देश दिया गया है। कादीपुर के एसडीएम महेंद्र सिंह ने दोस्तपुर टाउन एरिया में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मोहल्ले का निरीक्षण करते हुए उसे सील करा दिया है। अन्य जगहों पर भी प्रक्रिया चल रही है।
29 मई को छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। सीएमओ के मुताबिक इसमें 21 मरीज अभी तक स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 59 हो गई है। सक्रिय मरीजों का इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ उस पर विजय पाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में तीन और मरीज स्वस्थ बताए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी के मुताबिक कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित जिले के तीन मरीजों का इलाज लखनऊ के केजीएमयू व पीजीआई में चल रहा था।
29 मई को मिली रिपोर्ट में तीनों स्वस्थ बताए गए हैं। तीनों को लखनऊ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही एक और मरीज स्वस्थ हो गया है। चार मरीज स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17 से बढ़कर 21 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें