फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सूखे मेवों की मिठास से सजेगी सेवईं, बिक्री तेज

Sun, 15 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक में किराना की दुकान पर मेवे की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईद का त्योहार करीब आते ही बाजारों में सूखे मेवों की खरीदारी तेज हो गई है। सेवइयों का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के प्रमुख किराना बाजारों में सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के चौक स्थित किराना दुकानदार हारुन सेठ ने बताया कि ईद से पहले मेवों की मांग हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। लोग सेवइयों के लिए अच्छी गुणवत्ता के काजू और बादाम खरीद रहे हैं। व्यापारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काजू, बादाम और पिस्ता की बिक्री तेजी से बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की लगातार भीड़ बनी हुई है।
बल्दीराय तहसील के देहली बाजार के किराना दुकानदार दिलीप कुमार ने बताया कि ईद के चलते लच्छा और किमामी सेवइयों के साथ मेवों की बिक्री बढ़ गई है। ग्राहक त्योहार को खास बनाने के लिए ज्यादा मात्रा में सूखे मेवे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

-



ईद-उल-फितर की तैयारी में जुटे लोग
ईद-उल-फितर के लिए ग्राहकों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। रविवार को चौक में मिले ग्राहक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ईद पर मेवों से बनी सेवइयों का अलग स्वाद होता है। इसलिए हर साल गरी, काजू, बादाम और किशमिश जरूर खरीदे जाते हैं। नसीमा बानो ने कहा कि घर में मेहमान आते हैं, इसलिए सेवइयों के लिए मेवे पहले से खरीद लिए हैं। ग्राहक सलीम, रुखसार और शबाना ने बताया कि ईद के लिए सेवइयों के साथ मेवों का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है। बाजारों में इन दिनों सूखे मेवों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


टेबल-
मेवा-दाम
गरी-400
छुआरा-200
किशमिश-500
पिस्ता दाना-1100
काजू-1000
बादाम-1100
नोट-सभी सामग्रियों के दाम रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें