फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर मैनेजर, इंजीनियर व लैब सहायक मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यालय में कार्यरत सीनियर मैनेजर, इंजीनियर व लैब सहायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया है। तीनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने रिपोर्ट जारी की है। बताया कि लखनऊ जांच को भेजे गए 334 सैंपलों में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें जिले से गुजर रहे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के कैंप कार्यालय दो में कार्यरत सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण इंजीनियर व लैब सहायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
रिपोर्ट आने के बाद कैंप कार्यालय बंद करा दिया गया है। तीनों को कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सैनिटाइज कराने के बाद कार्यालय का संचालन फिर शुरू होगा।
विज्ञापन

बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन नए मरीज मिलने से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। अभी तक 179 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात की मौत हो गई है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें