फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लापरवाही पर सीनियर डीसीएम ने स्टेशन अधीक्षक को दी चेतावनी

Fri, 10 May 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम (सीनियर डिवीजनल काॅमर्शियल मैनेजर) रेखा शर्मा ने बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सफाई, आरक्षण काउंटर, कार पार्किंग, जनरल टिकट, एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन), खानपान के स्टाॅल और दफ्तरों को चेक किया। सफाई पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और कार्य में लापरवाही करने पर स्टेशन अधीक्षक को चेतावनी दी। कहा कि किसी भी यात्री को परेशानी हुई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन




सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर करीब 2:10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने आरक्षण केंद्र, जनरल टिकट काउंटर व एटीवीएम का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गंदगी देख कर वह भड़क गईं और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रोहित प्रभाकर को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीनियर डीसीएम ने स्टेशन अधीक्षक वीएस मीना से यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।


गोलमोल जवाब दिए जाने पर उन्हें चेतावनी दी। कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो इसकी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होगी। इस दौरान सीएमआई नीरज सोमवंशी, मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद व स्टेशन अधीक्षक मौजूद रहे। दोपहर 3:38 बजे सीनियर डीसीएम टीम के साथ वाहन से आगे के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन






वाहनों की भीड़ में फंसी सीनियर डीसीएम की गाड़ी
रेलवे स्टेशन परिसर में बेतरतीब वाहनों के घुसने से क्या परेशानी यात्रियों को होती है। इसका आभास सीनियर डीसीएम को तब हुआ, जब खुद उनकी गाड़ी इस भीड़ में फंस गई। उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों को तलब करते हुए पार्किंग की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें