फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में हुआ ग्लोबल कॅरिअर पर सेमिनार

Fri, 21 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सेमिनॉर को संबो​धित करती डॉ. पायल।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज शिक्षा विंग में शुक्रवार को एमबीबीएस के बाद वैश्विक मेडिकल कॅरिअर के अवसर विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल के विद्यार्थियों को कॅरिअर और लाइसेंसिंग परीक्षाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. ऋतु विश्वकर्मा और आकाश लोधी ने विदेशों में डॉक्टरों के लिए उपलब्ध कॅरिअर के अवसरों के बारे में बताया। सेशन के दौरान छात्रों को विदेशी लाइसेंसिंग परीक्षाओं, अस्पतालों में नौकरी के अवसर, रिसर्च में कॅरिअर और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया।
छात्रों ने सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उत्तर दिया। संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. पायल सिंह ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद रंजन, डॉ. मोहम्मद सलमान, डॉ. वंदना दीक्षित, डॉ. एसी फुकान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें