फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

Wed, 29 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में ट्रायल देते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में छह से नौ नवंबर तक खेली जाने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बुधवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद खिलाड़ी चयनित किए गए। बृहस्पतिवार को अयोध्या मंडल में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के बाद सुमित गौड़, शुभम चौहान, जय सिंह, विजय नारायण सेन, अजीत कुमार, कमलेश दुबे, विनय गौड़, कान्हा धुरिया, वैभव सिंह, अभय सिंह चयनित किए गए। चयनित खिलाड़ी मंडल में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।
हैंडबॉल के स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा की मौजूदगी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि मंडल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यालय सहायक फायजा ने बताया की खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल के समय आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो व निवास प्रमाण पत्र ले जाना होगा। ट्रायल के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें