सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। ट्रायल मंगलवार को अयोध्या में होगा। चयनित खिलाड़ी इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में राहुल, अमित, गजेंद्र, मो. साहिल, प्रभाकर, गुफरान अहमद, मो. दानिश, अनूप कुमार, शाहरुख खान और सौरभ निषाद शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार की फोटो ले जानी होगी।
इस मौके पर हॉकी सचिव तारिक वसीम, मुनेंद्र मिश्र, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रदीप यादव और आशा सहित कई खिलाड़ी व प्रशिक्षक उपस्थित थे।