फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों का जायजा लेने में जुटे सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की हकीकत आज सामने आएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्रत्येक केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट मांगी है। संकलित रिपोर्ट बीएसए की ओर से डीएम को दी जाएगी। इसे देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का जायजा लेने में जुटे हैं।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को देखते हुए आयोग ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने का आदेश दिया है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के बूथों का जायजा लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के मद्देनजर 1160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम के आदेश के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ओर से लगातार तीन दिन से मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों की तैयारियों की निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को देनी होगी।
बीएसए की ओर से ब्लॉकवार मतदान केंद्रों की रिपोर्ट शनिवार को राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम के सामने रखी जाएगी। डीएम शनिवार को मतदान केंद्रों के तैयारियों को परखेंगे। आदेश को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ओर से शुक्रवार को भी बूथों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

बीडीओ के साथ बीएसए भी होंगे एएमएफ के प्रभारी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथ निर्माण व एएमएफ व्यवस्था के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि डीएम की ओर से इसमें आंशिक संशोधन करते हुए बीडीओ के साथ बीएसए को भी एएमएफ का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें