फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सचिव निर्धारित दर पर किसानों को दें यूरिया-डीएपी

Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल अवतींद्र मिश्र ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी के साथ उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सचिवों को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही यूरिया और डीएपी का वितरण करें। संयुक्त निदेशक ने उप कृषि निदेशक कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे पहले संयुक्त निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी के साथ राजकीय कृषि बीज भंडार कूरेभार का निरीक्षण किया। प्रभारी सुशील कुमार मौर्य समेत पूरा स्टॉफ मौजूद मिला। यहां किसान गुरुदीन, हरिकरन पांडेय और चंद्रभान शुक्ल को चार-चार किलो उड़द का मिनी किट दी। इसके बाद कूरेभार के गलिबहा स्थित प्रांजल फर्टिलाइजर, साधन सहकारी समिति कटकाखानपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
संयुक्त कृषि निदेशक सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता को डीएपी की रैक की डिमांड के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर प्री-पोजिशनिंग स्टॉक को अवमुक्त कराकर सहकारिता के सभी गोदामों पर यूरिया और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने उप कृषि निदेशक कार्यालय अहिमाने पहुंचे। यहां उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त निदेशक ने योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समय सीमा में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें