सुल्तानपुर। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को सुबह सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूलों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
अभी तक विद्यालयों का संचालन सुबह 10 से शाम चार बजे तक किया जा रहा था। बताया कि छात्रों को लू व गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों के संचालन का समय बदला गया है। संवाद