फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में दूसरे सफाई साक्षी की गवाही दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी के ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ों के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में कुछ आरोपियों ने सफाई साक्ष्य देने से इन्कार किया है। वहीं, बृहस्पतिवार को आरोपी विवेक सिंह की तरफ से दूसरा सफाई साक्षी पेश किया गया, जिसकी गवाही पूरी हुई। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने इस मामले में शेष सफाई साक्ष्य के लिए नौ जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी विपिन सिंह, सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में एक मई 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में आरोपपत्र पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें