फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली का पर्व बीतने के बाद रूट की प्रमुख ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को (आज) श्रमजीवी, सद्भावना व बेगमपुरा एक्सप्रेस में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

एक व दो अप्रैल को भी कोटा-पटना, कुंभ एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में ट्रेनों में सीटें पाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग का ग्राफ बढ़ भी सकता है।
होली मनाने के लिए घर आने वाले लोगों ने अब काम पर वापसी शुरू कर दी है। इसको लेकर रूट की ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। आज बुधवार को हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस में 33 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन

वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस में नो रूम है। रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस व राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी बुधवार को सीटें फुल हैं।
हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस में बुधवार को 30 से अधिक वेटिंग है। पटना से कोटा तक जाने वाली पटना-कोटा अप एक्सप्रेस में 68 वेटिंग, एक अप्रैल को 35 से अधिक वेटिंग व दो अप्रैल को नो रूम है।
गाजीपुर से आनंद विहार तक जाने वाली सुहेलदेव अप एक्सप्रेस में बुधवार को (आज) 68, दो अप्रैल को 60 से अधिक वेटिंग है। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस में एक अप्रैल को 42 सेे अधिक वेटिंग है। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक अप्रैल को 68 व दो अप्रैल को 65 वेटिंग है।
रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस में एक अप्रैल को 37 से अधिक वेटिंग है। एक अप्रैल को वाराणसी से नई दिल्ली तक जाने वाली महामना अप एक्सप्रेस में 50 वेटिंग चल रही है।
माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस में दो अप्रैल को 43 वेटिंग है। रूट की अन्य ट्रेनों में भी आने वाले तीन दिनों में लंबी वेटिंग है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि होली के बाद ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से वेटिंग ग्राफ बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें