फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Fri, 05 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रेलवे के आरक्षण केंद्र पर टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहालग के बाद अब महानगरों को जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली-मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मिलना मुश्किल हो गया है। नए साल में 19 जनवरी तक एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यात्रियों के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के अनुसार, जिले के रास्ते मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में सात और 11 दिसंबर तक नो रूम है। इसमें 22 जनवरी के बाद आरएसी टिकट मिल रहे हैं। मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन में आठ दिसंबर तक नो रूम है। सुल्तानपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में नौ दिसंबर को 195 वेटिंग है। ट्रेन में 30 दिसंबर के बाद सीट मिल सकती है। सुल्तानपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में 23 दिसंबर तक सीट उपलब्ध नहीं है। प्रतिदिन राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में 15 दिसंबर तक नो रूम है। इसके बाद 30 दिसंबर तक लंबी वेटिंग है। गाजीपुर से आनंद विहार को जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सात दिसंबर तक नो रूम है। इस ट्रेन में 30 दिसंबर तक सीटें फुल हैं।
शुक्रवार सुबह आरक्षण केंद्र पर दिल्ली के लिए टिकट लेने आए कुड़वार के नवीन कुमार ने बताया कि वेटिंग भी नहीं मिल रही है। दोस्तपुर के अनुराग ने कहा कि चार दिन से मुंबई का टिकट लेने के लिए आरक्षण केंद्र आ रहे हैं। तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। अर्चना ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना जरूरी है। तत्काल टिकट भी नहीं मिल रहा है। अब बस से ही यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


दिसंबर तक सीटें फुल
आरक्षण पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि दिल्ली-मुंबई के लिए चलने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में दिसंबर महीने तक टिकट फुल हो गए हैं। यात्रियों को नए वर्ष में 19 जनवरी के बाद कन्फर्म टिकट मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें