फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ने किया नहर कटान स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के नूरपुर माइनर में शनिचरा गांव के पास हुई कटान का निरीक्षण करने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ने किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में विभिन्न खामियां मिलने पर एसडीओ समेत अन्य अभियंताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में अलग-अलग स्थानों पर नहरों में कटान हो गई थी। इससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। इस मामले में सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता समेत सात कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता ने संस्तुति की थी।
धम्मौर क्षेत्र के नूरपुर माइनर में शनिचरा गांव के पास पिछले 20 दिसंबर को कटान हुई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच करने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके जैन पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कटान स्थल का निरीक्षण करते हुए एसडीओ शिवराम समेत अन्य अधिकारियों से पूछताछ की। इसी बीच बड़ी संख्या में किसान भी वहां पहुंच गए। किसानों ने अधीक्षण अभियंता को कई खामियों के बारे में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि नहर के पास से ही सिंचाई खंड-49 की रमैयापुर ड्रेन गुजरी है। इसकी सिल्ट सफाई कभी नहीं कराई जाती।
इसके अलावा भी अन्य कार्यों में हीलाहवाली का मामला उठाया गया। इस पर एसडीओ समेत अन्य अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए अधीक्षण अभियंता ने व्यवस्था में सुधार का निर्देश भी दिया। अधीक्षण अभियंता ने किसानों के हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली।
कटान स्थल को बंधवाने समेत अन्य कार्यों में सुधार करने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड योगेश कुमार, सहायक अभियंता शिवराम, अवर अभियंता शिवानी सिंह, किसान ओम प्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह, महेश सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें