फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय व कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की कराई गई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग कराई। स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम नामित की थी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन ने निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने लॉकडाउन में भी खुलने वाले कार्यालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया था।
प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ ने डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम दीवानी न्यायालय पहुंच गई। स्वास्थ्य टीम ने न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य टीम कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पहुंची। कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यरत कर्मचारियों की टीम ने स्क्रीनिंग की। इसके अलावा भी कुछ कार्यालयों के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य टीम ने की है। स्वास्थ्य टीम के नोडल डॉ. पीके सिंह के मुताबिक कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी स्वस्थ पाए गए हैं। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें