फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के लिए दबाव न बनाएं विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन की वजह से कई अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के परिवारीजनों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर अप्रैल, मई व जून माह की फीस के लिए दबाव नहीं बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से विद्यालय भी बंद हैं। कई अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की माह अप्रैल, मई और जून की फीस जो पूर्व के वर्षों की भांति अप्रैल माह में जमा कराई जाती थी, उसकी समयावधि बढ़ाई जाय।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने लॉकडाउन की वजह से रोजगार प्रभावित होने के मद्देनजर सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि छात्रों की फीस अप्रैल व मई में जमा करने का दबाव न बनाया जाय। साथ ही अप्रैल, मई व जून की फीस शिक्षण सत्र के आगामी माहों की फीस के साथ समायोजित कर फीस जमा कराने का चार्ट तैयार कर अपने स्तर से सभी अभिभावकों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि फीस जमा न करने पर किसी भी छात्र का नाम न काटा जाय और न ही ऑनलाइन पढ़ाई या अन्य किसी सुविधा से वंचित किया जाय। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बीएसए, डीआईओएस, सीडीओ व सभी एसडीएम को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें