फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद कक्षा छह से कक्षा आठ तक के स्कूल खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब 10 माह बाद कक्षा छह से आठ तक के सवा लाख बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई का मौका मिलेगा। स्कूल जाने को लेकर बच्चों में उत्साह है। कोरोना का टीका आने के बाद अभिभावक भी अब मानसिक रूप से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। शासन के आदेश के बाद स्कूलों में साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 344 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 270 कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के 61,449 बच्चों की पढ़ाई 10 फरवरी से शुरू होगी। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के करीब 60 हजार बच्चे भी स्कूल पहुंचेंगे। इसके पूर्व नवंबर में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालय खोले गए थे।
कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यालयों के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालयों व क्लास रूम की साफ-सफाई तेज हो गई है। स्कूल जाने को लेकर बच्चों में उत्साह है। वहीं कोरोना का टीका आने के बाद अभिभावक भी मानसिक रूप से तैयार हैं। बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 फरवरी से पहले ही कक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों को कक्षा संचालन के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षों को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थाध्यक्षों की है।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति व हेडमास्टर की ओर से किया जाएगा। एमडीएम के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि एमडीएम निधियों का खाता अब प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होगा। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि एमडीएम बनवाने के लिए राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व ईंधन की व्यवस्था भी विद्यालय खुलने के पूर्व कर ली जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें