फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 लाख में खरीदे जाएंगे  1,352 विद्यालयों में बर्तन

Fri, 08 Apr 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में प्रयुक्त किए जाने वाले पुराने व जर्जर बर्तनों की जगह नए बर्तन खरीदे जाएंगे। कुल 1,352 विद्यालयों में 67.60 लाख की लागत से बर्तन क्रय किए जाएंगे। बर्तनों को क्रय करने के लिए विद्यालयों को धनराशि आवंटित कर दी गई है। 
विज्ञापन



जिले के 1,337 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम में प्रयोग किए जा रहे भगोना-ढक्कन, कड़ाही एवं बाल्टी या तो टूट-फूट गए थे या इतने जर्जर थे कि उनसे भोजन बनाने में रसोइयों को दिक्कत हो रही थी। विद्यालयों की मांग पर विभाग ने 1,337 विद्यालयों में पुराने बर्तनों की जगह नए बर्तन खरीदे जाने की धनराशि दी है। वहीं 15 नवीन विद्यालयों में प्रति विद्यालय पांच हजार रुपये की लागत से बर्तन क्रय किए जाने के लिए धनराशि भेजी गई है।

विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से बर्तन क्रय किए जाने का निर्देश दिया गया है।  जिले के कुल 1,352 परिषदीय विद्यालयों में नए बर्तन क्रय करने के लिए विभाग ने 67.60 लाख रुपये आवंटित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें