फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 10 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के निरीक्षण में शनिवार को कादीपुर का कंपोजिट विद्यालय अमरेथू डडिया बंद मिला। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पूरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय पैधनरामपुर अखंडनगर में शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार पांडेय व अनुदेशक मोबाइल पर बात कर रहे थे। कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय अनिरूद्धपुर, प्राथमिक विद्यालय देहुलाखोर, पीएमश्री अखंडनगर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अखंडनगर, ब्लॉक संसाधन केंद्र अखंडनगर और ब्लॉक संसाधन केंद्र कादीपुर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अव्यवस्थाएं मिलने पर बीएसए ने तैनात स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें