फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गुलजार हुए विद्यालय, रोली-चंदन लगाकर बच्चों का किया स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के भवानी ​शिवपुर में बच्चों को टीका लगाती ​शि​क्षिका।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूल खुला तो बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक-चंदन लगाया और मिठाई खिलाई। कुछ स्कूलों में टॉफी और चाॅकलेट देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के जिले में बेसिक शिक्षक परिषद द्वारा 2064 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 1450 प्राथमिक, 343 उच्च प्राथमिक और 271 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसमें से 114 विद्यालयों का मर्जर किया जा चुका है। 18 मई 2024 तक इन स्कूलों में करीब 2,11,593 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को बच्चों के पहुंचने से स्कूल गुलजार हो गए।
बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और खूब धमाल मचाया। नगर क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में रौनक रही। हालांकि पहले दिन छात्र संख्या काफी कम रही। शिक्षकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी दिखीं। पहले दिन शिक्षक अभिभावकों से मिलने निकले। उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
एक जुलाई को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ भी हुआ। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात की। बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल तक लाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें