फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सत्यदेव की लिखी पुस्तकें पढ़ रहे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

विज्ञापन
सत्यदेव पांडेय की लिखी पुस्तके। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के शिक्षक सत्यदेव पांडेय की लिखी पुस्तकें परिषदीय विद्यालयों के नौनिहाल पढ़ रहे हैं। उन्होंने कक्षा चार से लेकर आठ तक में संचालित पर्यावरण, प्रकृति और स्काउट गाइड की पुस्तकों का लेखन किया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षण, इनोवेशन या शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन आगे रहने वाले शिक्षक सत्यदेव पांडेय धनपतगंज क्षेत्र के चरथई कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सत्यदेव पांडेय की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) का सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में कक्षा चार में पर्यावरण, कक्षा पांच में प्रकृति तथा कक्षा छह, सात व आठ में समेकित पुस्तक स्काउट गाइड शिक्षा व हमारा पर्यावरण का लेखन किया है।
उनकी लिखी पुस्तकें परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क वितरित होती हैं और उनसे विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। एसआरजी सदस्य के रूप में अकादमिक क्रियाकलाप जैसे सपोर्टिव सुपर विजन करना, शिक्षक प्रशिक्षण, जनपद स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय बैठक में उनका योगदान बराबर बना रहता है। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में मास्टर ट्रेनर के रूप में उनकी सेवाएं प्रशासन भी लेता है। विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने छह अप्रैल को उन्हें सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए भी लिखी किताब
सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए भी शिक्षक सत्यदेव पांडेय ने पुस्तक लिखी है। इसमें आरंभिक पठन कौशल और परिष्कार ब्रिज कोर्स गणित मॉड्यूल का लेखन शामिल है। सत्यदेव पांडेय ने राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में परिष्कार मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण को स्टेट मास्टर ट्रेनर के रूप में संचालित भी किया है। एससीईआरटी लखनऊ में आरंभिक पठन कौशल पर स्टेट मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें