फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो लाख के जेवरों से भरा बैग ले उड़े टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बा क्षेत्र की पुरानीबाजार में मंंगलवार सुबह सराफा की दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी का जेवरात से भरा बैग लेकर टप्पेबाज भाग निकले। बैग में करीब दो लाख रुपये के जेवरात थे। टप्पेबाजी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सराफ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले के फरीलाल सोनी की पुरानी बाजार मार्ग के एक मार्केट में ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार सुबह 11:30 बजे वे दुकान पर आए। आभूषण से भरा झोला रखकर शटर खोलने लगे। उनका आरोप है कि उसी समय एक बाइक पर सवार दो लोग उनकी दुकान के पास पहुंचे। बाइक सवार युवक सड़क पर खड़ा था, जबकि पीछे बैठा युवक उनके पास पहुंचा और रुपयों से भरा बैग लेकर पुरानी बाजार की तरफ भाग निकला। सराफा व्यापारी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगाें ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक रफूचक्कर हो गए।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होने पर कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तहरीर के मुताबिक झोले में कान का झाला, बाली, नथुनी, सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, बिछिया व करीब दो किलो चांदी रखी थी। करीब दो लाख के आभूषण पर टप्पेबाजों ने हाथ साफ कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें