फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वतीनगर उपकेंद्र जला

Thu, 25 Jun 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में उपकरण उपलब्ध नहीं होने से सब स्टेेशन के शुक्रवार तक चालू होने की संभावना वितरण खंड जता रहा है। बुधवार की रात करीब नौ बजे सरस्वतीनगर उपकेंद्र में अचानक धुआं उठने लगा।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर तैनात कर्मी जब तक कुछ समझ पाते अचानक आवाज के साथ पूरा सब स्टेशन बंद हो गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना जेई समेत उच्चाधिकारियों को दी।

इस बीच कर्मचारियों ने उपकेंद्र को शुरू करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जेई बाबूलाल ने उपकेंद्र के उपकरण की जांच की। जांच के दौरान इनकमिंग का सिस्टम जला पाया गया।

उन्होंने इसकी सूचना एक्सईएन वितरण खंड द्वितीय को दी और उपकरण की मांग की। मुख्यालय पर इनकमिंग का सयंत्र उपलब्ध नहीं होने से उपकेंद्र गुुरुवार को भी नहीं चालू हो सका।
विज्ञापन


आपूर्ति शुरू नहीं होने  से सब स्टेशन से जुड़े 50 गांवों की करीब एक लाख की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण उमस के बीच 24 घंटे से आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हो गए हैं।

वितरण खंड के मुताबिक संयंत्र की उपलब्धता नहीं होने से उसे फैजाबाद से मंगाया जा रहा है। जेई बाबूलाल के मुताबिक उपकेंद्र में स्काउट सयंत्र फुंका है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें