फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में आई 189 अंक की गिरावट

Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के वर्ष 2024 की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुल्तानपुर को 344 वीं रैंक मिली है। पिछली बार की तुलना में 189 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2023 के सर्वे में सुल्तानपुर नगर पालिका को 155 वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। एक साल में शहर की स्वच्छता व्यवस्था का परिणाम निराशाजनक रहा। पिछली बार नगर पालिका को वन स्टार मिला था। इस बार नो स्टार मिला है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने दावा किया है कि वर्ष 2023 की रैंकिंग में सुल्तानपुर नगर पालिका को 52.04 प्रतिशत अंक मिले थे। 2024 की रैंकिंग में 58.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्वच्छता की कमजोर कड़ियों को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था में सुधार
जिले की नगर पंचायतों में वर्ष 2023 की तुलना में 2024 की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार दिखा है। दोस्तपुर/ कोइरीपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में दोस्तपुर नगर पंचायत को 1809 रैंकिंग मिली थी। 2024 में 677 रैंक मिली है। कोइरीपुर नगर पंचायत को वर्ष 2023 में 1270 रैंक मिली थी। इस बार 706 रैंक मिली है। कादीपुर/लंभुआ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में 1593 रैंक थी। 2024 में 754 रैंक मिली है। लंभुआ नगर पंचायत को पहली बार हुए सर्वे में 867 वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें