फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिसंबर को विवाह बंधन में बधेंगे 760 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग से संचालित सामूहिक शादी-विवाह योजना के तहत जिले में 760 जोड़े एक दिन विवाह बंधन में बधेंगे। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत में एक ही दिन सामूहिक विवाह योजना का आयोजन होगा। शासन ने सामूहिक विवाह योजना की तिथि पांच दिसंबर तय कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने समाज कल्याण विभाग से संचालित कमजोर वर्ग की कन्याओं की शादी कराने के लिए अभी फिलहाल जिले को 760 का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य देने के साथ शासन ने नगर पंचायतों, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था। पंजीकरण व अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में एक दिन ही सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराने की तिथि तय की है।
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, आगामी पांच दिसंबर को सभी विकास खंडों, नगर पंचायतों व जिला पंचायत में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के लक्ष्य का बंटवारा कर दिया गया है। शासन से तिथि घोषित होने के बाद विभाग तैयारियों में जुटा है। वर व वधू को दिए जाने वाले सामान का टेंडर जिला पंचायत ने कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें