फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समृद्धि बनीं हरियाणा में जज

Thu, 17 Oct 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर/धम्मौर (सुल्तानपुर)। जिले की एक होनहार बेटी ने हरियाणा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। पढ़ने में शुरुआत से ही मेधावी रही समृद्धि के जज बनने से परिवार ही नहीं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

दूबेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के बिकना गांव की मूल निवासी समृद्धि प्रताप सिंह ने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र बहादुर सिंह उन्नाव जिले में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) के पद पर तैनात हैं। मां प्रेम सुधा सिंह पड़ोसी जिला अमेठी में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। बीएससी गणित व एलएलबी की परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पास करने के बाद समृद्धि ने न्यायिक सेवा में जाने का फैसला कर लिया था।
बीते सोमवार को घोषित हरियाणा पीसीएस (जे) प्रतियोगी परीक्षा परिणाम में 14वीं रैंक हासिल कर समृद्धि ने क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ाया है। समृद्धि ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें