फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से हटाया  गया ‘समाजवादी’ शब्द

Wed, 29 Mar 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एंबुलेंस से हटाया समाजवादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में संचालित 108 एंबुलेंस पर अब समाजवादी शब्द नहीं नजर आएगा। स्वास्थ्य मंत्री का लिखित आदेश मंगलवार को प्राप्त होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था जीवीके ने जिले में चल रहीं सभी 23 एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटवा दिया।
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटनाओं के साथ अचानक बीमार पड़ने वाले लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने करीब चार वर्ष पूर्व 108 एंबुलेंस का संचालन शुरू हुआ था। अखिलेश सरकार ने योजना का नाम समाजवादी एंबुलेंस सेवा रखते हुए सभी वाहनों पर इसे प्रदर्शित भी किया था। इस योजना के तहत जिले को अलग-अलग चरण में कुल 23 वाहन मिले थे।

अखिलेश सरकार इस योजना को हमेशा अपने सर्वाधिक महत्वाकांक्षी कार्यों के रूप में प्रस्तुत करता रहा। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। मंगलवार को दिन में इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की ओर से जारी आदेश देर शाम इसे संचालित करने वाली संस्था जीवीके को मिला। आदेश मिलते ही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज सिंह ने जिले में चल रहीं सभी 23 एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटवा दिया। अनुज सिंह ने एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें