कारगिल विजय दिवस पर शहीद मान सिंह यादव की पत्नी विद्यावती को सम्मानित करते कैप्टन विजय कुमार त्
सुल्तानपुर। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को शहर के तिकोनिया पार्क स्थित जिला सैनिक पुनर्वास कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कारगिल शहीद मानसिंह यादव की पत्नी विद्यावती काे सम्मानित किया गया।
भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देशभक्ति और वीरता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। कर्नल हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल जैसा कठिन और विपरीत परिस्थितियों वाला युद्ध जीतने में शहीद मानसिंह यादव के योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद की पत्नी व उनके परिवार को सम्मानित करना एक बड़ा सम्मान है।
कार्यक्रम को लेफ्टीनेंट सुदीप मिश्रा और कैप्टन सत्य नारायण त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस मौके पर शहीद मान सिंह की पुत्री अर्चना यादव के साथ कई पूर्व और वर्तमान सेनाधिकारी भी मौजूद रहे।