ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पहले चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 16 नवंबर से पहले चरण का नामांकन होगा।
पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर विकास खंड में पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री एक काउंटर खोलकर की गई। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों ने ब्लॉकों में पहुंचकर नामांकन फॉर्म खरीदे। ब्लॉकों में शुक्रवार से शुरू नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 17 नवंबर तक लगातार नाम निर्देशन पत्र के दाखिले तक होगी।
16 नवंबर से चारों ब्लॉकों में नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। ग्राम प्रधान के चुनाव में प्रत्याशियों की अधिक संख्या की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने नामांकन के एक दिन पूर्व ही बैरीकेडिंग आदि का कार्य पूरा कराने का निर्देश संबंधित को दिया है। नामांकन के दौरान ब्लॉकों पर सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे। एसपी ने नामांकन के लिए पुलिस की तैनाती कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए छुट्टी में भी नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए काउंटर खोले गए हैं।