फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लापरवाही पर आठ का रोका वेतन

Fri, 15 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार अध्यापकों समेत आठ कार्मिकों का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। सभी से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



तमाम कोशिशों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मियों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने निरीक्षण तिथि का इनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।


भदैंया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदैंया की सहायक अध्यापिका साहिन सुल्ताना, धनपतगंज के नकहा की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह, मोतिगरपुर के मैरी रंजीत के सहायक अध्यापक राजकुमार सिंह और बल्दीराय के मकदूमपुर के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन



कुड़वार के कोटिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अफसर हुसैन खान और कूरेभार के राजूपुर इकडला के शिक्षामित्र अजय कुमार तिवारी भी गैरहाजिर मिले थे। कूरेभार के जफरपुर की अनुदेशक संध्या त्रिपाठी और भदैंया के अनुदेशक सुरेंद्र प्रताप सरोज भी गैरहाजिर पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें