फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच माह से गैरहाजिर स्त्री रोग विशेषज्ञ का रोका वेतन

Tue, 04 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सीएमओ ने पांच माह से लंभुआ सीएचसी से बिना बताए गैरहाजिर स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन रोक दिया है। चिकित्सक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। दूसरी तरफ स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन







लंभुआ सीएचसी पर डॉ. नम्रता डवानी की नियुक्ति है। वह पांच माह से बिना बताए गैरहाजिर हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के ड्यूटी से लापता होने पर इसकी सूचना सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी को दी थी। सीएमओ ने कई बार डॉ. नम्रता को फोन कर बिना बताए ड्यूटी से लापता होने की जानकारी मांगी।





सीएमओ के मुताबिक डॉ. नम्रता ने त्यागपत्र देने की बात कही। ऐसे में सीएमओ ने अब डॉ. नम्रता का वेतन रोकते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन






सीएचसी पर एकमात्र महिला चिकित्सक रंजना गौतम हैं। उनके कंधों पर क्षेत्र से आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण महिलाओं को मजबूरी में जिला महिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।








सीएचसी पर सोमवार को पहुंचीं लंभुआ की रहने वाली पायल विश्वकर्मा ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण परेशानी होती है। यदि स्त्री रोग विशेषज्ञ यहां मिल जाएं तो मुख्यालय पर जाने की जरूरत नहीं होगी।



हाटा की रहने वाली सावित्री, गारवपुर की रीता सिंह और लोटिया की रहने वाली नीतू ने भी स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने पर परेशानी बताते हुए कहा कि चिकित्सक यहां से जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर करते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ होने से मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें