फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैर हाजिर मिले नौ शिक्षकों समेत 17 का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नौ अध्यापकों समेत 17 कार्मिकों का एक दिन का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। संबंधित शिक्षकों से तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने तीन से 31 जुलाई तक विशेष निरीक्षण अभियान संचालित करने का निर्देश दिया था। आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। पहले ही चरण में तीन से 12 जुलाई तक तीन प्रधानाध्यापक, छह सहायक अध्यापक, चार अनुदेशक, चार शिक्षा मित्र गैर हाजिर मिले थे। सभी 17 कार्मिकों का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय रोकते हुए तीन दिन के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जवाब तलब किया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये मिले थे अनुपस्थित
निरीक्षण में बनकटवा के प्रधानाध्यापक मुरारी, उगईपुर की सहायक अध्यापिका दीपा सिंह, अनुदेशक प्रतिमा शुक्ला, चंदौर की सहायक अध्यापक रेनू तिवारी, बिकना की अनुदेशक अपणार् सिंह, बहाउद्दीनपुर के सहायक अध्यापक राकेश मिश्रा, कैथाना के अनुदेशक इंद्रेश कुमार, परशरामपुर की सहायक अध्यापिका दीपा, रामदासपुर की शिक्षा मित्र शशी देवी, देवलपुर की शिक्षा मित्र सविता, टिकरी की शिक्षा मित्र अनीता देवी, पसना के प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र यादव, दूबेपुर डोभियारा द्वितीय की सहायक अध्यापक तान्या सिंह, गिधौना के सहायक अध्यापक सतीश कुमार, गोरसरा द्वितीय के प्रधानाध्यापक विवेक कुमार पाठक, लोकेपुर की शिक्षा मित्र गीता वर्मा व हनुमानगंज के अनुदेशक जय प्रकाश निरीक्षण अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें