सुल्तानपुर। पूर्व विधायक अनूप संडा व अन्य के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में साक्षी एफआईआर लेखक हाजिर नहीं हुए। अदालत ने साक्षी रणविजय सिंह को 21 नवंबर के लिए तलब किया है। कोतवाली नगर के दरियापुर ओवर ब्रिज के निकट बिजली-पानी की समस्या पर वर्ष 2008 में अनूप संडा और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
घटना का जिक्र करते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। मामले में साक्षी रणविजय सिंह कई पेशियों से गैर हाजिर चल रहे है।